(India)
दिल्ली के विवेक बिहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने के मामले में दोनों आरोपियों को दिल्ली कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया | राजधानी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर हॉस्पिटल अग्निकांड में कार्रवाई का सिलसिला यथावत जारी है | बेबी केयर में आग लगने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों नवीन और आकाश को कोर्ट में पेश किया है | कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 30 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है | एफआईआर में खुलासा हुआ है कि मौके पर 5 ऑक्सीजन सिलेंडर फटे हुए मिले | इमारत के अंदर और बाहर 27 ऑक्सीजन सिलेंडर पड़े मिले | बेबी केयर के मालिक नवीन खींची और उनके सहयोगियों ने अस्पताल की सुरक्षा की उचित व्यवस्था न करके नवजात शिशुओं की जान खतरे में डालकर अपराध किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।