(India)
दिल्ली-वाराणसी इंडिगो फ्लाइट में बम लिखा टिशू पेपर मिलने से फ्लाइट में मची अफरा-तफरी,दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यूआरटी और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। विमान की तलाशी ली गई, लेकिन अधिकारियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पायलट को सुबह करीब 5:30 बजे वॉशरूम में टिशू पेपर मिला। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टिशू पेपर वॉशरूम में कैसे पहुंचा।फ्लाइट में बम होने की सूचना झूठी निकली। फ्लाइट के बाथरूम में टिशू पेपर पर 'बम' लिखा हुआ एक मैसेज मिला। इसके बाद जांच शुरू की गई। मैसेज में लिखा था, '30 मिनट में बम विस्फोट होगा।' यह मैसेज फ्लाइट 6E2211 के पायलट ने देखा। विमान में कुल 176 यात्री सवार थे, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।