अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से होगी शुरू
(India) अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से होगी शुरू,अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग के लिए आने लगे मेहमान, लग्जरी क्रूज पर होगा सेलिब्रेशन | इसका नाम 'सेलिब्रिटी एसेंट' है। इसे माल्टा में बनाया गया है। यह 29 मई को इटली के पलेर्मो बंदरगाह से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर तय कर दक्षिणी फ्रांस पहुंचेगा। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से शुरू होगी। चार दिन तक चलने वाले इस इवेंट का शेड्यूल भी सामने आ गया है। इस बीच 'सेलिब्रिटी एसेंट' की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस क्रूज का निर्माण फ्रांस की प्रमुख शिपबिल्डिंग कंपनी चैंटियर्स डी आई अटलांटिक सेलेब्रिटी ने किया है। इस जहाज की कीमत करीब 900 मिलियन डॉलर यानी 7,475 करोड़ रुपए है। जहाज की लंबाई 327 मीटर और चौड़ाई 39 मीटर है। इसमें एक बार में 3,950 यात्री सफर कर सकते हैं। इस जहाज पर मेहमान लैप पूल, डॉट टब पूल, सुइट बेडरूम, ड्रेसिंग रूम, लिविंग एरिया और डाइनिंग एरिया जैसी कई सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।