बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा: मोदी भगवान का अवतार नहीं, उनकी विदाई होगी
(India) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा: मोदी भगवान का अवतार नहीं, उनकी विदाई होगी,लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 4 जून को हमारी सरकार बनेगी | मोदी भगवान का अवतार नहीं हैं, उनकी विदाई होगी, 4 जून को उनकी विदाई होगी और हमारी सरकार बन रही है | वोटिंग से पहले मंगलवार को राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह पहुंचे | वहां उनकी मुलाकात खानकाह के पीर साहब से हुई | पाटलिपुत्र संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाला फुलवारीशरीफ मुस्लिम बहुल इलाका माना जाता है | यहां मुस्लिम वोटर बड़ी संख्या में हैं | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अच्छी तरह जानते हैं कि मुसलमानों का वोट यहां निर्णायक हो सकता है | मुस्लिम टोपी पहनकर लालू प्रसाद यादव ने दानापुर के फुलवारीशरीफ स्थित इमारत-ए-सरिया पहुंचे थे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।