(India)
सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की याचिका लेने से मना किया,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 जून को तिहाड़ जेल लौटना होगा | सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की छूट दी गई है, इसलिए याचिका स्वीकार नहीं की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। उन्हें दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 10 मई से 1 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी। सीएम केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।