(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 वर्षीय ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खराब स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ओडिशा के मुख्यमंत्री का बिगड़ता स्वास्थ्य एक साजिश तो नहीं, अगर ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो वह नवीन के खराब स्वास्थ्य के पीछे का कारण जानने के लिए एक समिति का गठन करेंगे।पूर्व आईएएस अधिकारी और बीजू जनता दल के नेता वीके पांडियन पर आरोप है कि वे इस समय ओडिशा की सरकार चला रहे हैं और ओडिशा की सरकार से जुड़े फैसले ले रहे हैं। 28 मई को इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब नवीन पटनायक का एक वीडियो सामने आया। इसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मंच से भाषण दे रहे थे। पांडियन उनके बगल में माइक थामे खड़े थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।