(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी जाएंगे। उनकी यात्रा से पहले सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में पुलिस टीमों ने भगवती अम्मन मंदिर का दौरा किया। पुलिस ने इलाके में लॉज और हॉस्टल की भी सुरक्षा जांच की। बीजेपी नेताओं के मुताबिक पीएम मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के बाद कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद की याद में बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान मंडपम में रहेंगे। कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 45 घंटे के ठहरने के दौरान मशहूर विवेकानंद रॉक मेमोरियल में गुरुवार को सभी जरूरी इंतजाम किए गए है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।