मारवाड़ जंक्शन के हिंगोला गांव में एक विवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैली
(India) मारवाड़ जंक्शन के हिंगोला गांव में एक विवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैली गई,जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी | उपखंड अधिकारी गौरी शंकर वर्मा और थानाधिकारी सरोज बैरवा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की | पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया | फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नही हुआ है | पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।