अनंत-राधिका 12 जुलाई को मुंबई में होगी शादी,जुलाई महीने में अंबानी परिवार में गूंजेगी शादी की शहनाई
(India) देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में आने वाले जुलाई महीने में शादी की शहनाई बजेगी।मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई 2024 को राधिका मर्चेंट से होगी और इसके सभी कार्यक्रम 3 दिनों तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे | अनंत-राधिका की शादी के सभी कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। शादी के कार्यक्रम तीन दिन तक चलेंगे। शादी 12 जुलाई को होगी, शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम 13 जुलाई को होगा और रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा। एक तरफ अंबानी परिवार अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को दोनों की शादी का कार्ड आधिकारिक तौर पर सामने आ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।