(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की मांग पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। फिलहाल केजरीवाल को कल सरेंडर करना होगा। कोर्ट 5 जून को अंतरिम जमानत पर अपना फैसला सुनाएगा | सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे जेल में बंद लोगों की चिंता है | जेल के अंदर से भी दिल्ली का काम जारी रहेगा | सीएम केजरीवाल दिल्ली का काम नहीं रुकने देंगे | साथ ही साथ दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर शनिवार (1 जून ) को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली के सीएम ने मेडिकल आधार पर 7 दिन की जमानत मांगी है। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में उनकी अपील का विरोध किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।