कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली आवास पर I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक
(India) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली आवास पर शनिवार (1 जून) को विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई. ब्लॉक के नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और संजय सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा कि I.N.D.I. ब्लॉक की बैठक में 4 जून को आने वाले चुनाव नतीजों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। I.N.D.I. गठबंधन की यह छठी बैठक है। इससे पहले गठबंधन के नेता पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में बैठकें कर चुके हैं। एक बार वर्चुअल मीटिंग हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।