चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा
(India) लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले चुनाव आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। 19 अप्रैल से शुरू होकर एक जून तक चले लोकसभा चुनाव सात चरण में आयोजित किए गए थे। शायद ऐसा पहली बार हो रहा है जब चुनाव आयोग वोटिंग खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। आयोग ने मीडिया को भेजे गए आमंत्रण में कहा है, ‘लोकसभा चुनाव 2024 पर निर्वाचन आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस''। पिछले लोकसभा चुनाव तक, उप चुनाव आयुक्त हर फेज की वोटिंग के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे, लेकिन अब ये रिवाज खत्म कर दिया गया है | बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 मार्च से चुनाव प्रचार शुरू हुआ था | ये चुनाव प्रचार, 75 दिन चला। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात फेज में वोटिंग हुई। चुनाव की यह प्रोसेस कुल 43 दिन तक चली। अब 4 जून को पिछले 80 दिनों का इंतजार खत्म होगा। इस बार कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।