(India)
542 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी, उत्तर प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस-सपा गठबंधन आगे | 542 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 294 और इंडिया 224 सीटों पर आगे चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। अब ईवीएम के जरिए वोटों की गिनती हो रही है। अगले 3 घंटों में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक बताया जा रहा है कि , बीजेपी को 236, कांग्रेस को 99, एसपी को 34, टीएमसी को 30, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 14, शिवसेना यूटीबी को 11, एनसीपी शरद पवार को 8, आरजेडी को 5 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान को 5, शिवसेना शिंदे को 5 सीटें मिल रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।