नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद सहित अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की गई। मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक सुबह 11.30 बजे हुई। इसमें सरकार ने तीसरी बार जीतने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। इसके बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।