INDIA गठबंधन की बैठक आज शाम 6 बजे, सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने पर होगा फैसला
(India) लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए आज INDIA गठबंधन की बैठक होने जा रही है। बैठक में तय होगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कोशिश करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर यह बैठक होगी। इस बैठक के अलावा कांग्रेस पार्टी की भी बैठक होगी। इसमें तय किया जाएगा कि गठबंधन नेताओं के साथ बैठक में क्या रुख अपनाया जाए। विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि 543 लोकसभा सीटों में से 295 से ज़्यादा सीटें जीतकर INDIA गठबंधन केंद्र की सत्ता में आ रहा है। वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।