उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
(India) उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है | जिसको लेकर मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ भाजपा के कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्रित हुए और जमकर जश्न बनाया | इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई बांटी | वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कार्यकर्ता जमकर थिरके | कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक बार फिर देश की जनता ने मोदी जी पर विश्वास जताकर एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया है व एनडीए केंद्र में सरकार बनाने जा रही है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।