(India)
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा का एक दिन पहले ही नीट का रिजल्ट आया था। बताया जा रहा है है कि परीक्षा में छात्रा जवाहर नगर में अपनी मां और भाई के साथ रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। एक दिन पहले ही रिजल्ट आया था, जिसमें कम अंक आने से वह डिप्रेशन में थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या का यह कदम उठाया। मामला कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके का बुधवार शाम 4 बजे का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।