(India)
पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को शाम 6 बजे होगा; भारतीय जनता पार्टी के जीते हुए मंत्री होंगे रिपीट,दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक में नई सरकार के गठन, कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को जगह देने और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस बार भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी मंत्री रिपीट होंगे। पार्टी चुनाव हार चुके स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को फिर मौका दे सकती है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने विवादित नामों को मंत्रिमंडल से दूर रखने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी के पास बहुमत नहीं, 14 सहयोगी दलों के 53 सांसदों का समर्थन लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम है। हालांकि, एनडीए ने 293 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। भाजपा के अलावा एनडीए के पास 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।