(India)
संसद के सेंट्रल हॉल में आज NDA के सभी सांसदों की मीटिंग होगी। इसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। साथ ही NDA सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश होगी। मोदी 9 जून को शपथ ले सकते हैं। NDA के सहयोगी हर 4 सांसद पर एक मंत्री पद मांग रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, BJP लोकसभा स्पीकर का पद अपने पास रखेगी। TDP भी यह पद चाह रही है। TDP ग्रामीण विकास, आवास और शहरी मामले, बंदरगाह और शिपिंग, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जल शक्ति मंत्रालय चाहती है। सड़क परिवहन मंत्रालय पिछले 10 साल नितिन गडकरी के पास है। JDU की नजर रेलवे-कृषि मंत्रालय के साथ बिहार के लिए विशेष पैकेज पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।