(India)
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,हमारा गठबंधन भारत की असली आत्मा | साथी साथ यह भी कह कि सरकार चलाना बहुत जरूरी है। लोकतंत्र का यही एक सिद्धांत है। लेकिन देश चलाना सबसे महत्वपूर्ण है। मैं देश की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि उन्होंने हमें सरकार चलाने के लिए बहुमत दिया है, हमारी कोशिश होगी कि हम आम सहमति से काम करेंगे और देश को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे | एनडीए ने करीब 3 दशक पूरे कर लिए हैं, ये कोई साधारण बात नहीं है | मैं कह सकता हूं कि ये सबसे सफल गठबंधन है।" शुक्रवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार संसदीय दल का नेता चुना गया है। संसद के सेंट्रल हॉल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस बैठक के बाद एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।