प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी पहुंचेंगे। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला दौरा होगा। यात्रा के दौरान वे पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे और 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के लिए इनकम सपोर्ट स्कीम के तहत 20,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। शाम करीब सात बजे मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक वे रात करीब आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन भी करेंगे। हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी का सर्टिफिकेट भी देंगे। प्रधानमंत्री बुधवार को बिहार में होंगे, जहां वे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।