NEET विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने National Testing Agency को नोटिस जारी किया
(India) आज सुप्रीम कोर्ट में NEET मामले की सुनवाई हुई, जिसमें, सुप्रीम कोर्ट ने NTA को लगाई फटकार | साथ ही साथ NEET विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी किया | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया गया है। याचिकाओं पर आगे की सुनवाई जुलाई के पहले सप्ताह में होगी। साथ ही साथ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि NEET UG 2024 परीक्षा और उसके रिजल्ट को लेकर विवाद जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (18 जून 2024) को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी कर 8 जुलाई को जवाब देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि अगर 0.1 प्रतिशत भी त्रुटि है तो इस पर गौर करना जरूरी है क्योंकि यह लाखों बच्चों से जुड़ा मामला है। हमें उम्मीद है कि NTA समय रहते उचित कार्रवाई करेगी। कोर्ट ने कहा कि अगर इस त्रुटि के कारण कोई डॉक्टर बन जाता है तो यह समाज के लिए बहुत नुकसानदेह होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।