प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। इसे भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच ज्वाइंट सपोर्ट के रूप में बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुख सहित कई जाने-माने लोग शामिल होंगे। परिसर में 40 क्लास वाले दो एकेडमिक ब्लॉक हैं, जिनमें बैठने की कुल क्षमता लगभग 1900 है। इसमें 300 सीटों की क्षमता वाले दो ऑडिटोरियम हैं। इसमें लगभग 550 स्टूडेंट के लिए हॉस्टल भी है। इसमें इंटरनेशनल सेंटर, दो हजार लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, फैकल्टी क्लब और खेल परिसर समेत कई सुविधाएं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।