(India)
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार (17 जून) रात को राज्यसभा सासंद बीडा मस्तान राव की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को अपनी BMW कार से कुचल दिया। दुर्घटना के कुछ ही देर बाद व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि राज्यसभा सासंद बीडा मस्तान राव की बेटी को तुरंत जमानत दे दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि राज्यसभा सासंद बीडा मस्तान राव की बेटी ने चेन्नई के बेसेंट नगर में नशे की हालत में फुटपाथ पर सो रहे 24 वर्षीय पेंटर सूर्या को कार से कुचल दिया | पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार का पता लगाया और एंबुलेंस बुलाने के लिए किए गए कॉल के आधार पर माधुरी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, माधुरी को थाने से ही जमानत मिल गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।