NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला,जांच CBI को सौंपी
(India) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी एनईटी (UGC-NET) परीक्षा 2024 रद्द कर दी है। ये परीक्षा 18 जून को कराई गई थी | जिसमें गड़बड़ी की खबरें आने के बाद मोदी सरकार ने ये बड़ा फैसला किया है। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है… 19 जून को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को परीक्षा के बारे में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट्स मिले थे। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह संकेत मिला कि परीक्षा कराने में ईमानदारी नहीं बरती गई। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसे रद्द करने का आदेश नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दिया। अब नए सिरे परीक्षा होगी। इसकी जानकारी अलग से शेयर की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।