केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने UGC-NET परीक्षा रद्द करने का एलान किया
(India) शिक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा, 'परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और पवित्रता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द की जाती है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह संकेत मिला कि परीक्षा कराने में ईमानदारी नहीं बरती गई। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसे रद्द करने का आदेश नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दिया। अब नए सिरे परीक्षा होगी। इसकी जानकारी अलग से शेयर की जाएगी। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है | 19 जून को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से परीक्षा में अनियमितताओं के इनपुट मिले थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।