तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 34 लोगों की मौत
(India) तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 34 लोगों की मौत
,कल्लकुरिची जिले के करुणापुरम में हुई इस घटना के ज़्यादातर पीड़ित दिहाड़ी मज़दूर | तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में का मामला गरमा गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा जांच के आदेश के बीच कहा जा रहा है कि शराब अवैध थी। देश के कई राज्यों से अक्सर अवैध शराब के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन यह सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है।18 जून को कल्लकुरिची जिले के करुणापुरम में हुई इस घटना के ज़्यादातर पीड़ित दिहाड़ी मज़दूर हैं। शराब पीने के बाद रात होते-होते उन्हें दस्त, उल्टी, पेट दर्द और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। पुलिस ने इस मामले में के कन्नुकुट्टी (49) समेत 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है। कन्नुकुट्टी से मेथेनॉल के साथ मिलाई गई करीब 200 लीटर ज़हरीली शराब बरामद की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।