(India)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक आज आठ महीने बाद होने वाली है। इसमें ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की समीक्षा किए जाने की संभावना है। जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल थे, जो सात अक्टूबर 2023 को हुई थी। लोकसभा चुनाव के बाद काउंसिल की ये पहली मीटिंग होगी। जीएसटी काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए पूरे मूल्य पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने के फैसले की समीक्षा कर सकती है, जो एक अक्टूबर 2023 को लागू हुआ था। इस बैठक से पहले सीतारमण राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।