तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में जहरीली शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा 53 हुआ
(India) तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में जहरीली शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा 53 हुआ। पीड़ितों में चार महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में बुधवार को हुई इस घटना के बाद राज्य की स्टालिन सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है। विपक्ष ने इस घटना को लेकर सदन के अंदर और बाहर आवाज उठाई है। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां जहरीली शराब पीने से अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने अब तक 53 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आपको बता दें कि इस मामले की जांच सीबी-सीआईडी ​​कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।