शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए में सुधार के लिए 7 सदस्यीय समिति की घोषणा की
(India) शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए परीक्षाओं में अनियमितताओं को रोकने,पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की।मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने बताया कि सात सदस्यीय समिति परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए की संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें करेगी। समिति दो महीने के भीतर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 जून को नीट परीक्षा विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि यह समिति एनटीए की संरचना, कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता, स्थानांतरण और डेटा, सुरक्षा प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट के तौर पर अपना सुझाव देगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।