(India)
महाराष्ट्र में नांदेड़ की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने NEET पेपर लीक मामले में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की । इनमें से एक को रविवार रात लातूर से हिरासत में लिया गया है। इससे पहले रविवार को एटीएस ने लातूर में दो शिक्षकों संजय तुकाराम जाधव और जलील उमरखान पठान को हिरासत में लेकर उनसे लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। सूत्रों मुताबिक़ बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए दोनों शिक्षक लातूर में निजी कोचिंग क्लास भी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षकों में से एक लातूर में और दूसरा सोलापुर में काम करता है। शिक्षकों के नाम संजय तुकाराम जाधव और जलील उमरखान पठान हैं। दोनों जिला परिषद स्कूलों में शिक्षक हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।