पीएम मोदी आज लोकसभा स्पीकर के उम्मीदवार का प्रस्ताव रखेंगे
(India) 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज लोकसभा स्पीकर के उम्मीदवार का प्रस्ताव रखेंगे। इसके लिए मंगलवार दिन में 12 बजे तक नाम देना है। अकेले दम पर बहुमत से दूर भाजपा एनडीए के सहयोगी दलों से विचार-विमर्श कर रही है।सदन में ताकत बढ़ने से उत्साहित विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A भी सभी विकल्पों पर विचार करते हुए सियासी संदेश देने के लिए चुनावी मुकाबले की स्थिति बना सकता है। ऐसा हुआ तो यह देश के संसदीय इतिहास में पहली बार होगा, जब स्पीकर पद का चुनाव हो। दरअसल, गठबंधन सरकार में स्पीकर की भूमिका अहम होती है। ऐसे में विपक्ष ही नहीं, TDP और JDU जैसे NDA के बड़े सहयोगी दल भी सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं लोकसभा सत्र के दूसरे दिन 270 सांसद शपथ लेंगे। जिसमें राजस्थान के 2 सासंद भी शामिल रहेंगे। पहले दिन सोमवार (24 जून) को 280 सांसदों ने शपथ ली। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी और आखिरी में मध्य प्रदेश के ज्ञानेश्वर पाटिल ने शपथ ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।