वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली एम्स में भर्ती कराया
(India) बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। सूत्र ने कहा, "उनकी (लालकृष्ण आडवाणी) की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।" 96 साल के पूर्व उप-प्रधानमंत्री आडवाणी को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।