(India)
बारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गई, जिससे कुछ लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई कर रही है। वहीं, इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि आने वाली उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हादसे को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा- भारी बारिश की वजह से आज टर्मिनल 1 के पास एक हिस्सा ढह गया। कुछ लोग घायल हैं। उनकी मदद की जा रही है और उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है। टर्मिनल 1 से चलने वाली सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।