(India)
कांग्रेस ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया नई दिल्ली।राज्यसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले से जुड़ी नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है। विपक्षी दल कांग्रेस के नासिर हुसैन ने गुरुवार को दिए नोटिस में नियम 267 के तहत मांग की है कि सदन में सभी कामकाज रोककर पहले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और यूजीसी-नेट परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा कराई जाए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी, पेपर लीक पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पेपर लीक का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में विपक्षी दलों से राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले में ठोस कदम उठाने को कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।