झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 5 महीने बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली
(India) झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 5 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत: जेल से बाहर आएंगे, 31 जनवरी को ईडी ने किया था गिरफ्तार जमानत याचिका पर 13 जून को सुनवाई पूरी हो गई थी। पिछले तीन दिनों से जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। JMM ने एक्स पर लिखा है- हर तानाशाह का अंत बुरा होता है। तानाशाहों के पास चाहे जितनी भी ताकत, बंदूकें, गोला-बारूद क्यों न हो - अंत में जीत हमेशा सत्य की ही होती है। जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट के फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद है। हेमंत सोरेन को राहत मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया अलायंस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।