(India)
महाराष्ट्र सरकार ने महंगाई पर दी बड़ी राहत, सस्ता हुआ पेट्रोल - डीजल । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मुंबई क्षेत्र के लिए डीजल पर कर 24% से घटाकर 21% किया जा रहा है। इससे डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, मुंबई के लिए डीज़ल पर टैक्स 24 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत किया जा रहा है। इससे डीज़ल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल पर टैक्स 26 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया जा रहा है। इससे पेट्रोल की कीमत में 65 पैसे प्रति लीटर की कमी आएगी।अजित पवार ने 'मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना' की घोषणा की। जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत 5 लोगों के परिवार को साल में 3 मुफ़्त गैस सिलेंडर मिलेंगे। योजना के लागू होने के बाद 52,16,412 परिवारों को लाभ मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।