(India)
लद्दाख में नदी पार करते समय सेना का टैंक दुर्घटनाग्रस्त, एक JCO समेत पांच जवान शहीद,लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान एक टी-72 टैंक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टैंक जब नदी पार कर रहा था, तभी अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। इस हादसे में एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा कि यह टैंक प्रशिक्षण मिशन पर था, जिसके दौरान नदी पार करते समय यह हादसा हुआ। यह हादसा लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास रात करीब 1 बजे अभ्यास के दौरान हुआ। यह हादसा लद्दाख क्षेत्र में हुआ, जब टैंक जिस नदी से गुजर रहे थे, उसमें अचानक जलस्तर बढ़ गया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।