मल्लिकार्जुन खड़गे ने सत्ताधारी पक्ष पर जमकर निशाना साधा,मार्मिक शब्दों का किया प्रयोग
(India) NEET को लेकर संसद में फिर हंगामा, विपक्षी दलों ने लोकसभा से वॉकआउट किया,लोकसभा स्पीकर ने विपक्ष के कार्यस्थगन प्रस्ताव को खारिज किया, विपक्ष ने संसद में शुरू किया हंगामा | साथ ही साथ राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्ष के नेता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा - राष्ट्रपति संसद का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। हम राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं। इस साल राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण जनवरी में और दूसरा जून में था। पहला अभिभाषण चुनावों के लिए था और दूसरा उसकी नकल था। राष्ट्रपति के अभिभाषण में न तो कोई विजन था और न ही कोई दिशा। सिर्फ़ सरकार की तारीफ़ की गई। राज्यसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- विपक्षी दल आम आदमी की बात करते हैं जबकि पीएम मोदी सिर्फ अपने मन की बात करते हैं। पीएम मोदी सिर्फ नारे देने में माहिर हैं। विपक्ष के नेता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पक्षधारी सत्ता पर जमकर निशाना साधा और साथ ही साथ मार्मिक शब्दों का किया प्रयोग |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।