(India)
18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र के छठे दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार, 1 जुलाई को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपना पहला भाषण दिया, साथ ही साथ नेता राहुल गांधी भगवान शिव की तस्वीर लेकर संसद पहुंचे और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और साहस हमारे हथियार हैं। शिव का त्रिशूल अहिंसा का प्रतीक है। अपने संबोधन के दौरान राहुल ने कुरान और गुरु नानक की तस्वीर भी दिखाई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 90 मिनट तक भाषण दिया | बीच में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आपत्ति जताई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शोरगुल के बीच ऊंची आवाज में कहा कि नरेंद्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। RSS पूरा हिंदू समाज नहीं है। ये बीजेपी का ठेका नहीं है। जो खुद को हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा करते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भगवान शिव की तरह कांग्रेस पार्टी भी अभय मुद्रा में है। मुस्लिम और सिख धर्म में भी अभय मुद्रा देखने को मिलती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।