(India)
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि 'जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे 24 घंटे हिंसा, नफरत और झूठ की बातें करते रहते हैं। ये लोग हिंदू हैं ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सच के साथ खड़ा होना चाहिए और कभी भी सच से पीछे नहीं हटना चाहिए।' वहीं पर सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर सोमवार को सदन में खूब हंगामा हुआ। हालांकि, मंगलवार को राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के कई हिस्सों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के तौर पर अपना पहला औपचारिक भाषण दिया। उनका भाषण करीब सवा दो घंटे लंबा था। अपने भाषण के साथ-साथ राहुल ने कई संदेश भी दिए। यह संदेश सबके लिए है। सत्ता पक्ष, विपक्ष, कांग्रेस, स्पीकर और जनता... सबके लिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।