मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पंचकुइयां आश्रम में पांच बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, SDM हटाए गए
(India) मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पंचकुइयां आश्रम में पांच बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, SDM हटाए गए, इंदौर के आश्रम में बच्चों की रहस्यमयी मौतें, शुरुआत में आश्रम की खमोशी पर उठ रहे सवाल | मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पंचकुइयां आश्रम में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री तुलसी सिलावट भोपाल से रवाना हो गए हैं, सीएम के निर्देश पर वे सीधे चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचेंगे | मंत्री तुलसी सिलावट मामले की रिपोर्ट सीएम को देंगे | सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में पंचकुइया स्थित स्वामी परमानंद गिरी महाराज के आश्रम युग पुरुष धाम में मंगलवार सुबह दो बच्चों की मौत की खबर आई | शाम तक मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर पांच हो गई और उन्हें इंदौर के महाराजा यशवंत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।