बजरी माफिया ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, कांस्टेबल की हुई मौत
(India) टोंक जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में डिपो रोड के पास मंगलवार शाम गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में हेड कांस्टेबल खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जयपुर भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि मंगलवार शाम को कोतवाली थाने की गश्ती जीप संख्या 112 टोंक थाना कोतवाली क्षेत्र में देवली रोड स्थित सिंधी श्मशान घाट क्षेत्र में शहर के डिपो रोड पर गश्त के दौरान बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने रुकने की बजाय पहले वाहन को टक्कर मार दी,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।