असम का काजीरंगा नेशनल पार्क बाढ़ में डूबा
(India) देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है। मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम बाढ़ की चपेट में हैं। सेना इन राज्यों में बचाव अभियान चला रही है। असम का काजीरंगा नेशनल पार्क बाढ़ में डूब गया है | पार्क के जिला वन अधिकारी अरुण विग्नेश ने बताया कि एक शिशु गैंडे समेत आठ जानवरों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। असम के 27 जिलों में बाढ़ से 16.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बुधवार (3 जुलाई) को बाढ़ के पानी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई।
असम में लगातार बिगड़ती बाढ़ की स्थिति के बीच बुधवार को आठ और लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 जिलों में 16.25 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। मंगलवार तक राज्य के 23 जिलों में 11.50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।