इंजीनियर राशिद-अमृतपाल ने सांसद पद की शपथ ली
(India) कश्मीरी नेता शेख अब्दुल रशीद और असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार (5 जुलाई) को सांसद पद की शपथ ली। दोनों आज पैरोल पर बाहर आए और संसद भवन में शपथ ली। 56 वर्षीय इंजीनियर रशीद को शपथ लेने के लिए तिहाड़ जेल से दो घंटे की पैरोल दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि इंजीनियर रशीद के शपथ ग्रहण समारोह में उनके बेटे असरार रशीद और अबरार रशीद, बेटी और पत्नी, भाई खुर्शीद अहमद शेख और दो अन्य लोग शामिल हुए। हालांकि, रशीद या अमृतपाल के शपथ ग्रहण की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।