(India)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। वाराणसी के 'ज़री' कढ़ाई करने वाले कारीगर सरकार से कई मांग कर रहे हैं।मोहम्मद रिज़वान का परिवार कई पीढियों से कढ़ाई का काम कर रहा है। इसकी शिकायत है कि बढते जीएसटी रेट से काम करना मुश्किल हो गया है।उन्होंने कहा, "पहले तो बहुत अच्छा काम था बराबर ऑर्डर मिलता रहता था, आता रहता था। अब जो है बहुत खराब हालात हो गई है क्योंकि जो है जीएसटी लगने के बाद जो है बाहर से ऑडर नहीं आते हैं औऱ यहां कुछ भी लोकल भी काम नहीं मिलते हम लोगों को। हम लोग बैठे-बैठे इस वक्त गुजारा कर रहे हैं समझ लीजिए बहुत खराब स्थिति है।"सैयद माजिद अली ने रिजवान की बात दोहराते हुए कहा, "हमारे बच्चे इस उद्योग में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्हें ये पसंद नहीं है क्योंकि कमाई वास्तव में कम है। हम चाहते हैं कि ये उद्योग जीवित रहे और ये भारत को गौरवान्वित करे।"
उन्होंने केंद्र से टैक्स को कम करने की मांग की है ताकि उनके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में दूसरे देशों के उत्पादों से मुकाबला कर सकें।वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है। 'ज़री' कढ़ाई करने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि केंद्रीय बजट में उनके लिए कुछ अच्छा होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।