(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए आज सुबह मॉस्को के लिए रवाना होंगे। सुबह करीब 11 बजे जब प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा तो वह अपने साथ भारत-रूस संबंधों में नया अध्याय लिखने की तैयारियों की फाइल भी लेकर जाएंगे। मोदी के रूस दौरे पर दोनों देशों के लोगों ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर रहेगी। भारतीय पीएम 5 साल बाद रूस में होंगे, लेकिन इस दौरान कोरोना संकट से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध तक कई घटनाओं से दुनिया की तस्वीर बदल गई है। ऐसे में भारत के आम चुनावों में तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद मोदी का द्विपक्षीय दौरे के लिए रूस को चुनना गहरे मायने रखता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।