राहुल गांधी मणिपुर-असम दौरे पर रवाना,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
(India) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 जुलाई को मणिपुर और असम के दौरे पर रवाना हुए । असम के दौरे के दौरान वह दोनों राज्यों के अलग-अलग जिलों में हिंसा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात। मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के. मेघचंद्र के अनुसार, राहुल दिल्ली से सबसे पहले सिलचर जाएंगे और वहां से जिरीबाम जिले जाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया, "एयरपोर्ट से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर का दौरा करेंगे और वहां शरण लिए लोगों से बातचीत करेंगे।" बाढ़ से जिले में 22.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से सैकड़ों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। इस साल राज्य में बाढ़, भूस्खलन और चक्रवातों में कुल 78 लोगों की मौत हो चुकी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जिस शिविर का दौरा करेंगे, वह मणिपुर के जिरीबाम जिले के रास्ते में है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।