(India)
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत, उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस कंटेनर से टकराई | सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव के भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है | उन्नाव के भीषण सड़क हादसे में मृतकों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे हैं साथ ही साथ और 30 से ज़्यादा लोग घायल हैं। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ है। पुलिस की टीम बचाव में जुटी है और आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में बहुत ही संकट छाया हुआ है, उन्नाव में मचा कोहराम | घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर दूध के कंटेनर से टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि इसे देखकर ग्रामीण घबरा गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया और उसके बाद उन्नाव के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस वहां रेस्क्यू अभियान चला रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।