प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अर्थशास्त्रियों से करेंगे मुलाकात
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को जाने-माने अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे और आगामी बजट के लिए उनके विचार और सुझाव सुनेंगे। एक सीनियर अधिकारी ने ये जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर सकती हैं। अर्थशास्त्रियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा प्रधानमंत्री की बैठक में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी और दूसरे सदस्य भी शामिल होंगे। ये मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला प्रमुख आर्थिक दस्तावेज होगा, जिसमें दूसरी बातों के अलावा 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा पेश किए जाने की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।